उप्र। प्रयागराज में सुबह चार बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ। बोलेरो गाड़ी खराब होने के बाद सात लोग हाईवे पर बैठे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में सुरेश सैनी, सुरेश बाजपेई, उनकी पत्नी तारा देवी और राम सागर अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित सभी लोग कानपुर के निवासी थे और पिंडदान से लौट रहे थे। गाड़ी संख्या UP 77 Z 8903 से गुलौली थाना मूसानगर, कानपुर देहात से गए थे। घटना के समय चालक और एक बुजुर्ग प्रेम नारायण सुरक्षित रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
