आगरा: अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार

demo pic 2025 09 22T160425.496

आगरा पुलिस ने थाना डौकी क्षेत्र के गांव नर काकर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। बाबा मंशीदास मंदिर के पास जंगल में बने खंडहर कमरे पर छापा मारकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सियाराम (मुख्य कारीगर), सचिन उर्फ विभीषण और रघुवीर के रूप में हुई है। सियाराम पहले भी जेल जा चुका है और ऑर्डर मिलने पर जगह बदल-बदलकर हथियार बनाता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में असलहा बरामद किया, जिसमें 9 तमंचा (.315 बोर), 3 रायफल (.315 बोर), 1 रायफल (12 बोर), 1 रिवॉल्वर (9 एमएम), 1 तमंचा (9 एमएम) समेत हथियार बनाने के उपकरण और नकदी शामिल है।

जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री में बने हथियार राजस्थान के राजाखेड़ा और मध्यप्रदेश के मुरैना तक सप्लाई किए जाते थे। आरोपी मोनू चंबल और जीतू चंबल गैंग के लिए भी हथियार बना चुके हैं। हाल ही में इस गैंग से जुड़े लोगों के पास से एक अवैध AK-47 बरामद की गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार आरोपी मोनू की तलाश जारी है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47