आगरा में एक किसान नेता अभिमन्यु चौधरी पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया। घटना 19 सितंबर की शाम सिकंदरा-बोदला रोड पर हुई, जब अभिमन्यु सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। हमलावरों ने रास्ता रोका, गालियां दी और कार से लाठी-डंडे, हॉकी निकालकर मारपीट की। मारपीट के दौरान हमलावरों ने असलाहें भी निकाली। इस हमले में अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हुए।
पीड़ित ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। CCTV फुटेज में हमलावर काली SUV (300 UP 82) से आते और मारपीट के बाद कार में बैठकर फरार होते दिख रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के चौ. चरण सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी।
