जैकलीन फर्नांडिस की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

demo pic 2025 09 22T163624.858

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 जुलाई को जैकलीन की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि आरोपी ने अपराध किया है या नहीं, इसका फैसला केवल निचली अदालत में सुनवाई के दौरान ही हो सकता है। जैकलीन ने आरोप लगाया था कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर की आपराधिक गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी।

ईडी की चार्जशीट के अनुसार, जैकलीन ने सुकेश से महंगे गिफ्ट और ज्वैलरी ली, जबकि उन्हें उसकी आपराधिक गतिविधियों का पता था। सुप्रीम कोर्ट की खारिजी के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी कानूनी चुनौती खत्म हो गई है। सुकेश चंद्रशेखर कर्नाटक का रहने वाला है और ठगी के कई मामलों में पहले भी नामजद रहा है। वह बिशॉप कॉटन बॉयज स्कूल और मधुरे यूनिवर्सिटी से पढ़ा है और बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस के साथ जुड़े रह चुका है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47