अलीगढ़: कैंटर-कार भिड़ंत में आग, 4 की मौत, 1 घायल

demo pic 2025 09 23T111935.741

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गोपी पुल पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब पांच बजे कैंटर और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन लोग और कैंटर चालक जिंदा जल गए, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चारों मृतक हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे पोस्टमार्टम हाउस अलीगढ़ पहुंच गए। नगर में मातम छा गया है। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। घायलों को एंबुलेंस से जेएनएमसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाल ली है और शांति बनी हुई है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47