बस ने महिला और बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत; ग्रामीणों ने लगाया जाम

demo pic 2025 09 23T112236.420

आगरा। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे नयापुरा गांव के पास भदावर डिपो की बस ने सड़क किनारे खड़ी महिला और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला कमलेश (30) की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार कमल सिंह और उसके बच्चे रोहित (8), काजल (6) घायल हो गए।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया और शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

टक्कर के बाद बस चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि मृतका के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह मेहनत मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन कर रही थी। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47