खालिस्तानी आतंकी पन्नू का ‘दाहिना हाथ’ Inderjit Singh Gosal कनाडा में गिरफ्तार

demo pic 2025 09 23T134808.932

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीबी सहयोगी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख आयोजक इंद्रजीत सिंह गोसल को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। गोसल पर कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह का आयोजन करने और आग्नेयास्त्र रखने से संबंधित कई आरोप हैं। वह पन्नू के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) भी रह चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, 36 वर्षीय गोसल का नाम पिछले साल हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत विरोधी गतिविधियों में सबसे आगे आया था। वह ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र के एक मंदिर में हुई हिंसा और भारतीय वाणिज्य दूतावासों में हिंसा की साजिश में भी शामिल था। गोसल को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से भी जोड़कर देखा जाता है।

इस गिरफ्तारी का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह ऐसे समय में हुई है जब भारत और कनाडा ने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी। कनाडा पुलिस के अनुसार, गोसल उन 13 नागरिकों में शामिल थे, जो खालिस्तान समर्थक हिंसा के शिकार हुए। गोसल की गिरफ्तारी भारत के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए आतंकवाद और हिंसा से जुड़े मामलों में ठोस कार्रवाई का उदाहरण है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47