बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में लड़ाई, झगड़े और दोस्ती सभी देखने को मिले। 30वें दिन अमाल मलिक और शहबाज ने नॉमिनेशन टास्क की मज़ेदार कमेंट्री की, और नेहल के वोट से टीम शहबाज को इस हफ्ते इम्युनिटी मिली। 31वें दिन की शुरुआत तान्या मित्तल के अनोखे निजी किस्से से हुई। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी पसंदीदा कॉफी के लिए ग्वालियर से आगरा जाती हैं और फिर गार्डन में बैठकर ही उसे पीती हैं।
इसके बाद तान्या को अमाल ने प्रिंसेस ट्रीटमेंट दिया। उन्होंने अपने हाथों से तान्या को खाना खिलाया, जीशान ने पानी पिलाया और शहबाज भी इसमें मदद करते दिखे। गौरव ने उनकी हल्की टांग खिचाई भी की। घर के काम को लेकर अभिषेक और फरहाना के बीच बहस भड़क गई, जो बाद में बसीर तक पहुंची। इस दौरान हाथापाई जैसी नौबत भी आ गई। नॉमिनेशन में टीम शहबाज की जीत के साथ फरहाना, अमाल, तान्या, जीशान, कुनिका, बसीर और कैप्टन अभिषेक सेफ रहे। वहीं, टीम प्रणित के मृदुल, नीलम, आवेज, गौरव और अशनूर नॉमिनेशन में पहुंचे।
