फतेहाबाद के नीचाखेड़ा गांव में सड़क न होने की वजह से गर्भवती पूजा देवी को प्रसव के दौरान एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए परिजनों ने उन्हें चारपाई पर लगभग 500 मीटर की कीचड़ भरी ऊबड़-खाबड़ सड़क से ले जाना पड़ा। महिला बाद में अस्पताल पहुंची और स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि 1947 से गांव में सड़क नहीं बनी है, एंबुलेंस गांव के अंदर तक नहीं आती, और हर चुनाव में सिर्फ वादे ही किए जाते हैं। स्वास्थ्य और आपात स्थिति में ग्रामीणों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है।
