श्रीलंका में केबल संचालित ट्रेन पलटी, भारतीय समेत 7 भिक्षुओं की मौत

demo pic 2025 09 25T120014.567

उत्तर-पश्चिमी श्रीलंका के निकावेरेटिया में स्थित ना उयाना आरण्य सेनासनाया मठ में बुधवार रात एक केबल से संचालित रेलगाड़ी पलट गई, जिसमें भारतीय समेत 7 बौद्ध भिक्षुओं की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हुए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक भारतीय, एक रूसी और एक रोमानियाई नागरिक शामिल हैं। घायलों में से 4 की हालत गंभीर है।

मठ ध्यान शिविरों के लिए प्रसिद्ध है और दुनिया भर से साधकों को आकर्षित करता है। घटना के पीछे केबल टूटने की वजह मानी जा रही है, जिसके कारण ट्रेन तेज़ी से नीचे लुढ़की, पटरी से उतरकर एक पेड़ से टकराई और पलट गई। केबल ऑपरेटेड ट्रेन में डिब्बों को इंजन की शक्ति नहीं मिलती, बल्कि स्टील केबल और मोटराइज्ड पुली सिस्टम के माध्यम से ऊपर या नीचे खींचा और नियंत्रित किया जाता है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47