तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मानवता को शर्मसार कर देने वाली अपराध की घटना सामने आई है। यहां 9वीं कक्षा की तीन छात्राओं को तीन युवकों ने प्यार का झांसा देकर यदागिरीगुट्टा ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के अलवाल क्षेत्र में एक शर्मनाक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसारए अलवाल क्षेत्र की तीन नाबालिग छात्राएं अपने स्कूल में आयोजित बतुकम्मा उत्सव के लिए घर से निकली थीं। इस दौरान तारनाका क्षेत्र में घूम रहे इन लड़कियों को तीन युवकों मधु (19, जीएचएमसी अनुबंध कर्मी), वंसी (22, शॉपिंग मॉल कर्मचारी), और नीरज (21, पेट्रोल पंप कर्मचारी) ने प्रेम का झांसा दिया। ये युवक लड़कियों को बहला-फुसलाकर यदागिरीगुट्टा ले गएए जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म की घटना होने के बाद शाम को तारनाका लौटने पर लड़कियां रोते हुए अपने माता.पिता के पास पहुंचीं और उन्हें इस भयावह घटना की जानकारी दी। इसके बाद लड़कियों के माता.पिता ने पुलिस से घटना की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
हैदराबाद में हुई इस दहला देने वाली वारदात के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों. मधुए वामशीए और नीरज को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
