ओडिशा में रिश्वतखोर इंजीनियर पकड़ा, घर से लाखों बरामद

demo pic 2025 09 25T133134.474

ओडिशा विजिलेंस विभाग ने टाटा पावर सेंट्रल ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPCODL) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तुषारकांत राय को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत एक ठेकेदार से ट्रांसफॉर्मर की फाइनल इंस्पेक्शन रिपोर्ट देने के बदले में ली जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। राय को पैसे सौंपते ही मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके घर से 9,53,200 रुपये नकद बरामद किए गए।

भुवनेश्वर विजिलेंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि यह देखा जा रहा है कि राय पहले किसी अन्य भ्रष्टाचार में शामिल थे या नहीं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47