गैस सिलेंडर लीकेज से आग, घर का सामान खाक

demo pic 2025 09 25T160653.474

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के 100 फुटा रोड स्थित प्रकाश पुरम में शुक्रवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज से आग लग गई। हादसे में घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, भगवान दास (50) के दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर उनका बेटा अमित परिवार सहित रहता है। सुबह खाना बनाने के दौरान पुराना सिलेंडर खत्म होने पर नया सिलेंडर लगाया गया। इस दौरान रेगुलेटर से गैस रिसने लगी। जैसे ही बहू ने गैस ऑन की, अचानक आग चूल्हे से होते हुए सिलेंडर तक पहुंच गई।

घटना से परिवार के लोग चीखते हुए बाहर भागे। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। गैस की तेज गंध पूरे इलाके में फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। घर में जले सामान का आंकलन किया जा रहा है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47