रोज़बड क्लब की ओर से 28 सितंबर को होटल पीएल पैलेस में एक दिवसीय भव्य लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में त्योहारों से जुड़े आकर्षक उत्पादों की खरीदारी के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी होंगी। ख़ास बात यह है कि संपूर्ण आयोजन—स्टॉल लगाने से लेकर संचालन तक—क्लब की महिला सदस्याएँ ही संभालेंगी। क्लब अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बताया कि सदस्याएँ उत्साहित हैं और तैयारियों में जुटी हुई हैं। सचिव अर्चना सिंघल और कोषाध्यक्ष मिली अग्रवाल ने कहा कि करीब 100 सदस्याएँ आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर और विशिष्ट अतिथि मधु बघेल दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगी। एग्ज़ीबिशन में वंदनवार, कैंडल्स, परिधान, शोपीस, डिज़ाइनर दीपक, ज्वैलरी और अन्य सजावटी व घरेलू उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। साथ ही डांडिया सोलो पिक, दिया डेकोरेशन और फैमिली पिक जैसी प्रतियोगिताएँ भी आकर्षण का केंद्र होंगी। इस आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं व हस्तशिल्प को मंच प्रदान करना है।
