टाइटन की अनोखी कहानी अब पर्दे पर – फर्स्ट लुक रिलीज

demo pic 2025 09 26T120153.150

साल 1984 में भारत की पहली घड़ी कंपनी टाइटन की नींव रखी गई और 1987 में इसे लॉन्च किया गया। अपनी बेहतरीन क्वालिटी के लिए यह घड़ी दुनिया भर में पहचानी गई। इसी कहानी पर आधारित सीरीज “टाइटन स्टोरी: मेड इन इंडिया” अब अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने जा रही है।

सीरीज का पहला लुक सामने आ चुका है। इसमें नसीरुद्दीन शाह और जिम सार्भ लीड किरदारों में नजर आएंगे। कहानी टाटा ग्रुप के चेयरमेन ने जेरेक्सेस देसाई को टाइटन की जिम्मेदारी सौंपने से शुरू होती है। तमिलनाडु में स्थापित फैक्ट्री ने कुछ ही सालों में टाइटन को वैश्विक पहचान दिलाई।

सीरीज में नमिता दुबे, जिम सार्भ, परेश गंत्रा, वैभव तातवाड़ी, कावेरी सिंह और लक्ष्वीर शरण जैसे कलाकार नजर आएंगे। टाइटन की घड़ियों की दीवानगी अब दो पीढ़ियों तक बनी हुई है और अब यह कहानी पर्दे पर भी लोगों के दिलों को छूने जा रही है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47