सीतापुर में शिक्षक विवाद: अवंतिका गुप्ता निलंबित, प्रिंसिपल भी सस्पेंड

demo pic 2025 09 26T125256.623

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में प्राथमिक विद्यालय नदवा की शिक्षक अवंतिका गुप्ता को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। उन्हें 21 अगस्त से 20 सितंबर तक स्कूल में अनुपस्थित रहने के कारण जवाब देने के लिए कहा गया था, लेकिन 23 सितंबर को सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की गई। उनका वेतन भी रोक दिया गया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ था जब प्रिंसिपल बृजेंद्र वर्मा ने बेल्ट से बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की पिटाई की थी। प्रिंसिपल ने बताया कि अवंतिका गुप्ता की हाजिरी के लिए उन्हें लगातार दबाव बनाया जा रहा था। गुस्से में आकर उन्होंने बीएसए को मारा। इस घटना के बाद बीएसए ने प्रिंसिपल बृजेंद्र वर्मा को भी निलंबित कर दिया। वहीं, स्कूल में पढ़ाई प्रभावित हुई और अभिभावक व छात्रों ने शिक्षिका अवंतिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने कहा कि यह घटना निंदनीय है, लेकिन प्रिंसिपल के आक्रोश को भी समझना जरूरी है। बीएसए ने बताया कि स्कूल में जल्द पढ़ाई शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले विवादों में शिक्षक संतोष कुमार वर्मा को भी निलंबित किया गया था। अवंतिका गुप्ता को प्रतियोगी परीक्षा के लिए अटैच किया गया था, जिससे स्कूल में पढ़ाई बाधित हुई। यही पूरी विवाद की जड़ बनी।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47