नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने संभावित डेटशीट जारी कर दी है, जो www.cbse.gov.in पर उपलब्ध है।
इस साल 10वीं की परीक्षा दो चरणों में होगी, जबकि 12वीं की परीक्षा फरवरी से एकल चरण में आयोजित होगी।
- 10वीं की पहला चरण: 17 फरवरी – 9 मार्च 2026
- 10वीं का दूसरा चरण: 15 मई – 1 जून 2026
- 12वीं की परीक्षाएं: 17 फरवरी – 9 अप्रैल 2026
भारत और 26 अन्य देशों से लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के 10 दिन बाद शुरू होगा और 12 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि 12वीं फिजिक्स की परीक्षा 20 फरवरी को है, तो मूल्यांकन 3 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च तक पूरा होगा। पिछले वर्षों के रुझान के आधार पर, 10वीं और 12वीं के परिणाम परीक्षा समाप्ति के 50–60 दिनों में घोषित किए जाते रहे हैं।
