शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास एक बड़ा हादसा टल गया। नोएडा से झारखंड शव लेकर जा रही एंबुलेंस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस कई बार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे गार्ड और राहगीरों ने एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव व परिजनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस ने कैंटर चालक को मौके से गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी हंसराज भदौरिया ने बताया कि प्रदीप उत्तम और संदीप, निवासी भदरौली (थाना नेतरहाट, जिला लातेहार, झारखंड), अपने दादा का शव चंडीगढ़ से पैतृक गांव ले जा रहे थे।
