कांग्रेस ने गांधी फिल्में और प्रतिमाओं के जीर्णोद्धार की मांग की

demo pic 2025 09 26T170026.483

आगराI कांग्रेस ने अपर नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए गांधी जयंती से पहले शहर की गांधी प्रतिमाओं की सफाई और जीर्णोद्धार की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि खस्ता हालत में लगी प्रतिमाओं को हटाकर नई प्रतिमाएं लगाई जाएं और गांधी स्मारकों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।

महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार से मुलाकात कर यह भी मांग की कि गांधी परिसरों में घास की नियमित कटिंग कराई जाए। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 2 अक्टूबर से कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह करेंगे।

विशेष रूप से खंदारी स्थित धोबी वाली बगीची और खलिया मंडी स्थित बापू आश्रम की क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को नई प्रतिमाओं से बदलने की मांग की गई। साथ ही, शहर भर के नगर निगम टीवी स्क्रीन पर 2 अक्टूबर को दिनभर महात्मा गांधी पर आधारित फिल्में चलाने का प्रस्ताव रखा गया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47