बरेली हिंसा: 5 दिन से चल रही थी प्लानिंग, आरोपियों पर NSA की तैयारी

demo pic 2025 09 27T112151.285

बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना अचानक नहीं, बल्कि पिछले पांच दिनों से प्लान की जा रही थी। शुक्रवार को नमाज के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने सुनियोजित तरीके से पथराव और फायरिंग की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, साजिश में शामिल सभी लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि करीब 90-95 प्रतिशत लोग शांतिपूर्वक नमाज पढ़कर चले गए थे, लेकिन कुछ उपद्रवी इकट्ठा होकर हमला करने लगे। घटना में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर सबूत जुटाए गए हैं, जिसके आधार पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47