पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 1.29 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। बीएसएफ ने 26 सितंबर की सुबह एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को तराली-1 सीमा चौकी के हकीमपुर चेक पोस्ट पर रोका। तलाशी के दौरान बाइक से 20 सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनका वजन 1,116.27 ग्राम है।
कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में सोना बांग्लादेश से लाने की बात कबूल की। फिलहाल तस्करी नेटवर्क की विस्तृत जांच चल रही है। जब्त सोना और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
बीएसएफ ने लोगों से अपील की है कि वे तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को सीमा साथी हेल्पलाइन 14419 या 9903472227 पर साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें उचित इनाम भी दिया जाएगा।
