यूपी के मुजफ्फरनगर में 37 वर्षीय रितु कश्यप, जो 4 बच्चों की मां हैं, पड़ोस के मुस्लिम युवक जाबिर के साथ 6 सितंबर को घर से फरार हो गईं। जाबिर पहले दो बार शादी कर चुका है। पति राजकुमार ने चरथावल थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 21 दिन बीत जाने के बावजूद महिला और उसका प्रेमी अभी तक नहीं मिले। पुलिस ने मामले में टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी है।
घटना के बाद हिंदू समाज ने पंचायत बुलाकर महिला की बरामदगी के लिए पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया और आसपास के मुस्लिम परिवारों का बहिष्कार करने का ऐलान किया। फिलहाल महिला बच्चों को छोड़कर गई हैं, और पति उनका पालन-पोषण कर रहे हैं।
