CM योगी का बरेली हिंसा पर कड़ा बयान: उपद्रवियों को 7 पीढ़ियों तक याद रहेगा

demo pic 2025 09 27T133259.267

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा पर शनिवार को बयान दिया। सीएम योगी ने कहा कि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती, इसलिए उन्हें “डेंटिंग-पेंटिंग” करानी पड़ती है, और यही कल बरेली में देखा गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब उपद्रवियों को उनकी ही भाषा में सजा दी जाएगी और यह सबक उनकी आने वाली सात पीढ़ियों तक याद रहेगा।

सीएम योगी ने कहा कि मौलाना भूल गया कि शासन किसका है, लेकिन यूपी सरकार ने न जाम लगाया और न कर्फ्यू लगाया, फिर भी उपद्रवियों को सबक सिखाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्ट और बेईमान लोग सत्ता का दुरुपयोग करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने समाज को गुमराह करने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल किया। सीएम ने साफ किया कि पर्व और त्योहारों के दौरान उत्पात करने वालों को अब जवाब मिलेगा और उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी इसी दृढ़ प्रशासनिक रवैये से शुरू होती है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47