गोरखपुर NEET छात्र हत्याकांड: रामपुर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी जुबैर ढेर

demo pic 2025 09 27T141713.505

गोरखपुर: NEET छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मोहम्मद जुबैर उर्फ कालिया शुक्रवार रात रामपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मुठभेड़ में मार गिराया गया। जुबैर पर 18 आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर एक लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ गंज थाना क्षेत्र में तब हुई जब जुबैर पुलिस को देखकर भागने लगा और गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल किया, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। जुबैर कथित तौर पर राज्य में गौ तस्करी में शामिल था और गोरखपुर के पिपराइच में 19 वर्षीय दीपक गुप्ता की हत्या में मुख्य आरोपी था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47