बिहार के पूर्णिया जिले के कस्बा इलाके में शुक्रवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। जोगबनी-पाटलिपुत्र वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जीएमसी अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
यह हादसा सुबह करीब 5 बजे कस्बा रेलवे गुमटी के पास हुआ। फिलहाल रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा गुमटी कर्मी की लापरवाही से हुआ या लोग हाई-स्पीड ट्रेन की अनदेखी कर ट्रैक पार कर रहे थे।
वंदे भारत ट्रेन जोगबनी से पाटलिपुत्र तक चलती है और इसकी रफ्तार करीब 130 किमी प्रति घंटा रहती है। हादसे के बाद मौके पर रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
