शाहरुख की हीरोइन ने की अरबपति से शादी, 42 हजार करोड़ की मालकिन बनी

demo pic 2025 10 03T122452.093

पूर्व अभिनेत्री और मॉडल गायत्री जोशी ने 2004 में शाहरुख खान के साथ फ़िल्म स्वदेस से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, जल्द ही उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। गायत्री ने अरबपति व्यवसायी विकास ओबेरॉय से शादी की, जिनकी नेटवर्थ आज 42,960 करोड़ रुपये है। वे हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में 58वें स्थान पर हैं और देश के शीर्ष 5 रियल एस्टेट उद्यमियों में चौथे नंबर पर आते हैं।

विकास ओबेरॉय, ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन और एमडी हैं। कंपनी ने मुंबई में कई हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स तैयार किए हैं, जिनमें वर्ली का लग्ज़री प्रोजेक्ट Three Sixty West भी शामिल है, जहां एक-एक अपार्टमेंट की कीमत 400 करोड़ रुपये तक जाती है। शादी के बाद गायत्री विदेश चली गईं और अब कंपनी में एक निदेशक के तौर पर जुड़ी हुई हैं। दूसरी ओर, शाहरुख खान भी पहली बार अरबपतियों के क्लब में शामिल हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये है। हालांकि वे बॉलीवुड के सबसे अमीर सेलिब्रिटी हैं, लेकिन भारत के टॉप 100 अमीरों की सूची में जगह नहीं बना पाए।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47