पुतिन ने पीएम मोदी को बताया बुद्धिमान नेता, भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि

demo pic 2025 10 03T124038.722

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें ‘बुद्धिमान नेता’ कहा। पुतिन ने बताया कि पीएम मोदी हमेशा पहले अपने देश के हितों के बारे में सोचते हैं। उन्होंने भारत और रूस के बीच के ‘विशेष’ संबंधों और लगभग 15 साल पहले घोषित रणनीतिक साझेदारी की भी पुष्टि की। रूस टुडे के अनुसार, पुतिन ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही बुद्धिमान नेता हैं। भारत के लोग और हमारे संबंध इसे नहीं भूलते।”

यह टिप्पणी पुतिन की इस साल के अंत में भारत यात्रा की खबरों के बीच आई है। उनकी यात्रा से पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी शिखर सम्मेलन की तैयारियों और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत आने की उम्मीद है। वल्दाई डिस्कशन क्लब में पुतिन ने भारत के रूस से तेल आयात पर अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव पर भी बात की और कहा कि यदि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करता है तो उसे 9 से 10 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि पीएम मोदी किसी भी विदेशी दबाव में नहीं आएंगे और भारत की गरिमा व रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखेंगे।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47