सिंगर जुबीन गर्ग मौत केस: संगीतकार और गायिका गिरफ्तार

demo pic 2025 10 03T124546.144

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में संगीतकार शखरज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय दोनों मौके पर मौजूद थे और उनसे पूछताछ के दौरान उनके खिलाफ सबूत मिलने पर गिरफ्तारी जरूरी हो गई।

इस मामले में पहले ही चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें जुबीन के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और महोत्सव आयोजक श्यामकानु महंत शामिल हैं। दोनों पर भारतीय दंड संहिता की हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। गौरतलब है कि जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में प्रस्तुति देने गए थे। पुलिस सीआईडी द्वारा मामले की जांच कर रही है और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ जारी है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47