नई दिल्ली: आदर्श नगर इलाके में एमबीबीएस कर रही 18 साल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हरियाणा के जींद की रहने वाली छात्रा डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज, रोहिणी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी 20 वर्षीय अमनप्रीत ने दोस्ती के बहाने 9 सितंबर को उसे होटल एप्पल में बुलाया। वहां नशीला पदार्थ देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बनाए। इसके बाद उसने इन्हें वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का शारीरिक शोषण जारी रखा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
