नेशनल हाईवे पर QR कोड साइनबोर्ड: जानें फायदे

demo pic 2025 10 06T112132.133

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जल्द ही देशभर के नेशनल हाईवे पर खास QR कोड साइनबोर्ड लगाना शुरू करेगा। इन कोड्स को स्कैन करने पर हाईवे प्रोजेक्ट की जानकारी और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर मिलेंगे। साइनबोर्ड पर हाईवे नंबर, हाईवे चेंज, पेट्रोलिंग टीम, टोल मैनेजर और रेजिडेंट इंजीनियर के कॉन्टैक्ट नंबर के साथ इमरजेंसी हेल्पलाइन 1033 भी उपलब्ध होगी। ये बोर्ड हाईवे किनारे मौजूद फैसिलिटी, रेस्ट एरिया, टोल प्लाजा, ट्रक पार्किंग और हाईवे की शुरुआत/समापन बिंदुओं के पास लगाए जाएंगे। NHAI के मुताबिक, QR कोड वाले साइनबोर्ड न सिर्फ सड़क सुरक्षा बढ़ाएंगे बल्कि यूजर एक्सपीरियंस और हाईवे जागरूकता में भी मदद करेंगे। साथ ही, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने टोल नियमों में बदलाव किया है। अब यदि आपकी गाड़ी में FASTag नहीं है या काम नहीं कर रहा है:

  • UPI भुगतान: लागू टोल का 1.25 गुना
  • कैश भुगतान: दोगुना टोल

यह नया नियम 15 नवंबर से देशभर में लागू होगा। सरकार का उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और नॉन-FASTag यूजर्स के लिए कैश ट्रांजैक्शन कम करना है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47