सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

demo pic 2025 10 06T132901.159

नई दिल्ली: लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मों द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और लद्दाख प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने केंद्र और लद्दाख प्रशासन से सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि सोनम वांगचुक के हिरासत आदेश की प्रति उनकी पत्नी को दी जाए और उन्हें जोधपुर जेल में उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47