मोहम्मद सिराज ने आईसीसी रैंकिंग में रचा इतिहास

demo pic 2025 10 08T154850.636

नई दिल्ली। आईसीसी की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों के लिए खुशखबरी आई है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी भी नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। उनकी रेटिंग फिलहाल 885 है। हाल ही में वे 908 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग तक पहुंचे थे, लेकिन अब थोड़ा फिसलने के बावजूद उनकी शीर्ष स्थिति पर कोई खतरा नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा 851 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यानी बुमराह और रबाडा के बीच अब भी अच्छा-खासा अंतर बना हुआ है।

वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन के दम पर तीन स्थानों की छलांग लगाई है। वे अब 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 718 है, जो उनके करियर की अब तक की सबसे ऊंची रेटिंग है। यह पहली बार है जब सिराज इतनी ऊंची रैंकिंग पर पहुंचे हैं। अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा, तो वे जल्द ही टॉप 10 में शामिल हो सकते हैं।

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में सिराज ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 14 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट झटके थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47