बिहार चुनाव में चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी राज्यभर में तैनात किए जाएंगे। डीजीपी के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की करीब 1500 कंपनियां चुनाव ड्यूटी पर रहेंगी। साथ ही, 60 हजार बिहार पुलिस जवान, 30 हजार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस कर्मी, 20 हजार होमगार्ड, 19 हजार प्रशिक्षु सिपाही और करीब 1.5 लाख चौकीदार चुनावी ड्यूटी में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार दूरदराज क्षेत्रों में तैनाती सड़क मार्ग से की जाएगी, हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं होगा। नक्सल गतिविधियों में कमी के चलते किसी भी मतदान केंद्र को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT), एटीएस और एसटीएफ की विशेष टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा, प्रत्येक जिले में वीवीआईपी सुरक्षा के लिए ‘वीआईपी सुरक्षा पूल’ बनाया गया है, जिसके जवान एनएसजी द्वारा प्रशिक्षित हैं। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। राज्य में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 13,911 शहरी और 76,801 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47