मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी में नहाने गए पांच युवकों के डूबने से बड़ा हादसा हो गया। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शनिवार शाम गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक, चार किशोर नदी में नहाने गए थे। इस दौरान एक किशोर डूबने लगा, तो उसका बड़ा भाई उसे बचाने के लिए कूद पड़ा, लेकिन वह खुद भी बह गया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान नीतीश कुमार (18 वर्ष), पुत्र अर्जुन दास, निवासी बेनीबाद के रूप में हुई है। वह एल.एन.एम.यू. दरभंगा में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। गंभीर रूप से घायल किशोर केशव कुमार (14 वर्ष), पुत्र पवन दास, का इलाज अस्पताल में जारी है। उधर, बेरुआ पंचायत के असिया गांव में एक और दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर बह रहे बाढ़ के पानी में 13 वर्षीय आदर्श कुमार, पुत्र शंकर महतो, बह गया। उसे तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
