नई दिल्ली: उतार-चढ़ाव भरे बाजार के बावजूद भारत आईपीओ से पूंजी जुटाने में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। बर्नस्टीन के अनुसार, 2025 में भारतीय कंपनियों ने आईपीओ से 14.2 अरब डॉलर (85,241 करोड़ रुपये) जुटाए। अमेरिका 52.9 अरब डॉलर के साथ पहले, हांगकांग दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर हैं।
2024 से अब तक 161 कंपनियों के आईपीओ सूचीबद्ध हुए, जिन्होंने निवेशकों को औसतन 22% रिटर्न दिया। इनमें से 61% शेयरों ने छह महीने में निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया। छोटे आकार के आईपीओ सबसे लाभदायक रहे, जिनमें 40% तक रिटर्न मिला, जबकि बड़े आईपीओ ने औसतन 9% रिटर्न दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल विदेशी निवेशकों ने सेकेंडरी मार्केट से 18 अरब डॉलर निकाले, लेकिन प्राथमिक बाजार में 5 अरब डॉलर का निवेश किया है।
