इंटरनेशनल क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। शो में आते ही उनका बेबाक अंदाज और पर्सनैलिटी चर्चा में आ गई है। आगरा शहर में उनके पोस्टर और बैनर लगे हैं, और सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। मालती चाहर एक्ट्रेस, मॉडल और डायरेक्टर हैं। वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और फिल्मों व शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही मालती ने कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और मृदुल तिवारी के साथ बहस कर अपने बेबाक अंदाज का परिचय दिया। आगरा वासी गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनकी बेटी राष्ट्रीय मंच पर अपने हुनर और आत्मविश्वास से चमक रही है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘आगरा की शेरनी’ और ‘बिग बॉस की क्वीन’ कहकर सराह रहे हैं।
