आगरा: छात्रा गुलाल बनी एक दिन की डीएम

आगरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा गुलाल को एक दिन के लिए डीएम बनाया गया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की और कहा कि यह पहल अन्य छात्राओं को प्रेरित करेगी।

आगरा के परिषदीय विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा गुलाल को मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को एक दिन का डीएम बनाया गया। कलेक्ट्रेट में उन्होंने फरियादियों की जनसुनवाई की और समस्या समाधान के लिए निर्देश दिए। छात्रा गुलाल ने कहा कि यह अवसर उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद कहने का मौका देता है और इस अभियान से अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उनका कहना था कि वे स्कूल में सभी छात्रों को पढ़ाई और बेहतर काम के लिए मोटिवेट करेंगी। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण और छात्राओं को समाज और पद के महत्व से अवगत कराना है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47