बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 83 वर्ष के हो गए हैं, और इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। फिल्मी सितारों से लेकर राजनीतिक नेताओं तक, सभी ने सोशल मीडिया के ज़रिए बिग बी को जन्मदिन की बधाई दी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “आपको निरंतर अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और प्रेरणादायक जीवन के कई वर्ष मिलें। 1984 से हमारा रिश्ता खास रहा है, जब हम दोनों पहली बार संसद सदस्य बने थे।” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अमिताभ और जया बच्चन ने कई बार कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढ़ाई है।

शत्रुघ्न सिन्हा, जो अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त और संघर्ष के दिनों के साथी रहे हैं, ने एक्स पर लिखा — “बार-बार ये दिन आए… हमारे प्रेरणास्रोत अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
फिल्मी जगत से भी शुभकामनाओं की बाढ़ आई।
काजोल ने लिखा, “आप हमेशा ऐसे ही रॉकस्टार की तरह चमकते रहें।”
फरहान अख्तर ने पिता जावेद अख्तर और बिग बी के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा, “आपके साथ समय बिताना सौभाग्य की बात है।”
वहीं प्रभास ने लिखा, “बच्चन सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है।”
