प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की। इन योजनाओं पर सरकार 35,440 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मोदी ने कहा कि ये योजनाएं किसानों की उत्पादकता, फसल विविधीकरण और भंडारण क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि 100 जिलों को इन योजनाओं के लिए चुना गया है।
पीएम ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2004 से 2014 के बीच कृषि क्षेत्र की उपेक्षा की गई थी। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से सरकार ने 10,000 से ज्यादा किसान उत्पादक संगठन (FPO) बनाए हैं। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने देश के “पिछड़े जिलों” को “आकांक्षी जिले” बनाकर विकास का नया मॉडल तैयार किया है।
