ट्रंप ने चीन पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाया

trump mind changed again 100 tariff on china

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ बड़ा आर्थिक कदम उठाते हुए 1 नवंबर से सभी चीनी आयातों पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में बने सॉफ्टवेयर पर सख्त निर्यात नियंत्रण लगाने की भी घोषणा की।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर चीन पर व्यापार में “आक्रामक रवैया अपनाने” का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अमेरिका भी उसी तरह जवाब देगा। उन्होंने लिखा, “चीन का यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए नैतिक अपमान है, और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

इस फैसले के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अमेरिका और चीन, दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है। हालांकि ट्रंप ने साफ किया कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रस्तावित बैठक रद्द नहीं की है। उन्होंने कहा, “मैं 1 नवंबर की तारीख इसलिए रख रहा हूं ताकि देख सकूं आगे क्या होता है।”

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47